मुंगेर: चैती छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ समापन
Munger, Munger | Apr 4, 2025 लोकआस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार की सुबह 6:00 उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर पारण किया। मुंगेर जिले के सदर अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों एवं,अन्य जलाशयों में व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। सुबह विभिन्न जलाशयों में