मथुरापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
Sadar, Varanasi | Feb 13, 2026 मथुरापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी वाराणसी। मथुरापुर गांव में शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब नदी किनारे बगीचे में एक महुआ के पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही लोहता थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार शव काफी देर से पेड़ पर लटका हुआ था।