शाहदरा: कृष्णा नगर में रफ्तार का कहर: कार ने बुलेट को टक्कर मारी, एक की मौत, एक घायल
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला. शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में सुबह 4:10 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बुलेट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुलेट सवार दो युवकों में एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बुलेट सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार पास के डिवाइडर से जा टकराई.