पतरातू: भुरकुंडा में किसानों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम, रामगढ़ अंचल, पतरातू एवं भुरकुंडा संच भी शामिल
भुरकुंडा में दक्षिण झारखंड संभाग रांची के अंतर्गत रामगढ़ अंचल के पतरातू एवं भुरकुंडा संच में बुधवार को किसानों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण पतरातू संच के विद्यालय ग्राम राजाबेड़ा तथा भुरकुंडा संत्र के विद्यालय ग्राम कुसियारा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व अंचल गतिविधि प्रमुख अजीत कुमार महतो ने किया।