डॉ. अंबेडकर नगर: महू तहसील के ग्राम बसी पिपरी में जमीनी विवाद महिलाएं भी हुई घायल जमकर हुई मारपीट
महू तहसील के ग्राम बसी पिपरी में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायलों को पहले महू के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को इंदौर रेफर कर दिया