लोहरदगा: मनहो में नदी में डूबने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के मनहो में नदी में डूबकर लोहरदगा पावरगंज निवासी राजेश साहू के 21 वर्षीय पुत्र आर्यन राज की मौत हो गई। आर्यन अपने दोस्तों के साथ मनहो कोयल नदी के में नहाने गया था। स्थानीय युवक के सहयोग से डूबे आर्यन को नदी से बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया।रविवार शाम 4:00 बजे शव परिजनों को सौंप दिया