लोहरदगा: जय श्रीराम समिति की कोर कमेटी विस्तार को लेकर लोहरदगा में हुई बैठक, अगली बैठक में घोषित होंगे सदस्य
लोहरदगा जिले में सामाजिक एवं धार्मिक संगठन जय श्रीराम समिति की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे एसपी कोठी स्थित आवासीय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों को गति देने और कार्यों को प्रभावी रूप से संपादित करने के लिए कोर कमेटी के पुनर्गठन तथा विस्तार की आवश्यकता पर गंभीर चर्चा की गई।