गुना कलेक्टर केके कन्याल के निर्देशन में चाचौड़ा के बीनागंज में 16 जनवरी को अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम रवि मालवीय ने बताया, बस स्टैंड क्षेत्र में टीन शेड लगाकर किया अवैध निर्माण के साथ अवैध गुमटियां, सार्वजनिक स्थान, सड़क किनारो पर किया अतिक्रमण बाजार बस स्टैंड क्षेत्र में हटाया गया। पुन अतिक्रमण पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।