ललितपुर: मोहर्रम के त्यौहार को दृष्टि कर रखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गोविंद नगर स्थित कर्बला स्थल का किया निरीक्षण
मोहर्रम के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार देर शाम जिलाधिकारी ललितपुर सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक ललितपुर मोहम्मद मुस्ताक ने मोहल्ला गोविंद नगर स्थित ताजिया ठंडे करने के लिए चिन्हित किए गए कर्बलास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।