महसी: गंभीरवा मोड से लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले एक मनचले को रामगांव की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
पुलिस के मुताबिक अंकुर राजपूत पुत्र गुप्तार निवासी बेहनन पुरवा को महिला उपनिरीक्षक रचना सिंह, उपनिरीक्षक जैनेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा भार्गव, पुष्पा देवी ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मचलने को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होते ही मनचला अश्लील गाने गातें एवं बजाते हुए लड़कियों पर फब्तियां कसता था।