सासाराम: मठिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने मचाई तबाही, 5 लोगों की मौत, 10 घायल
मठिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने मचाई तबाही, 5 की मौत, 10 घायल रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-मोहनियां एनएच पर बेलवैया मठिया मोड़ के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कंटेनर ने खड़ी बस और पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे बस से उतर रहे 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।