भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुंदर सिंह पिता किरन सिंह के रूप में हुई है जो नवजीवन कॉलोनी मंडी गेट के पास किराए से रहता था और मजदूरी करता था|