जम्मू-कश्मीर के आतंकी डॉ. आदिल अहमद की गतिविधियों को लेकर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियों को नया सुराग हाथ लगा है। सहारनपुर के मानकमऊ इलाके में उसके किराए के मकान के बाहर पड़े कचरे से एक फ्लाइट टिकट मिला है, जिससे बड़ा खुलासा हुआ है। यह टिकट 31 अक्तूबर का है और श्रीनगर से दिल्ली की उड़ान का है।