जशपुर जिले के थाना सन्ना और चौकी मनोरा क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग हत्या की वारदातों का जशपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना सन्ना क्षेत्र में आरोपी सुखराम (58 वर्ष), निवासी मधुपुर कवई ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी मोहनी बाई के सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं चौकी मनोरा क्षेत्र के सकरडीह गांव में जमीन