चूरू: पंचायत समिति परिसर में निकला काला नाग, अवकाश के कारण टला बड़ा हादसा
Churu, Churu | Apr 3, 2026 चूरू पंचायत समिति परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां एक काला नाग दिखाई दिया। गनीमत रही कि कार्यालय में अवकाश होने के कारण कर्मचारी और आमजन की आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह 10 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कुछ स्थानीय लोग पंचायत समिति परिसर में आये थे।