भभुआ: आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी की पुलिस भभुआ थाना पहुंची
Bhabua, Kaimur | Feb 10, 2026 आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए भभुआ थाना सहयोग लेने यूपी पुलिस पहुंची। आज मंगलवार को 12:30 बजे भभुआ थाना पहुंची यूपी के इलाहाबाद प्रयागराज रेलवे पुलिस के एसआई जितेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी वृजराज पासवान के पुत्र दिलीप पासवान पर आर्म्स एक्ट मामले न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है।