मुरैना नगर: मुरैना में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, मानसून 174.8 मिमी पर अटका; पिछले साल से 491.5 मिमी कम बारिश
मुरैना में मंगलवार की तेज बारिश के बाद बुधवार को भी मौसम सुहाना रहा।आज दोपहर में हुई रिमझिम बारिश से तापमान गिरा और लोगों को राहत मिली। जिले में 1 जून से 29 जुलाई तक औसतन 174.8 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से 491.5 मिमी कम है। कम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी है। जौरा में सबसे अधिक 267 मिमी और सबलगढ़ में सबसे कम 88 मिमी बारिश दर्ज हुई।