मुरैना नगर: प्यार की शादी के बाद पुलिस के पास पहुंचा जोड़ा, जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा, कोतवाली में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
मुरैना सिटी कोतवाली थाने में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब लव मैरिज कर लौटा युवक-युवती का जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर थाने पहुंचे।युवक गणेशपुरा तुलसी कॉलोनी और युवती आमपुरा की रहने वाली है। दोनों ने ग्वालियर के मंदिर में शादी कर मुरैना एसपी कार्यालय में आवेदन दिया था।खबर मिलते ही परिजन थाने पहुंचे, लेकिन युवती ने घर जाने से इनकार कर दिया।