खुरई: सिविल अस्पताल की शिव वाटिका में बिना अनुमति के हरे-भरे पेड़ों की डालियां काटने का मामला आया सामने
Khurai, Sagar | Jul 5, 2025 सिविल अस्पताल में बनी शिव वाटिका में लगे दर्जनों हरे भरे पेड़ों की बड़ी बड़ी डालियां शनिवार शाम लगभग 7.00 बजे बिना अनुमति के काट दीं गईं. इसकी जानकारी बीएमओ और सीएमओ को भी नहीं है,इन्हीं पेड़ों की छाँव में मरीजों के परिजन गर्मियों में धूप से बचने के लिए खड़े होते थे अब इतनी बड़ी डालियां फिर से आने में कई साल लग जाएंगे.