खुरई: सीवर लाइन डालने वाली कम्पनी की लापरवाही से सड़कों पर भारी कीचड़,टीहर रोड पर धसकी सड़क, कई वाहन फंसे,<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Khurai, Sagar | Jul 4, 2025 सीवर लाइन डालने वाली कम्पनी की लापरवाही से नगर की सभी सड़को की हालत ख़राब है, कई सड़कों पर जाना मौत को दावत देने जैसा है, सड़कों पर कीचड़ के कारण लोगों का आना जाना दूभर हो रहा है, टीहर रोड निवासी लोगों ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि बच्चों का स्कूल जाना दूभर सड़कों पर वाहन फंस रहे हैं सड़कों को भरने के लिए मुरम की जगह मिट्टी डालने से और भी कीचड़ हो रही है.