खुरई: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मामला दर्ज होने पर ब्लॉक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Jul 3, 2025 गुरुवार शाम लगभग 5 बजे खुरई ब्लाक कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज हुए मामले को वापिस लेने की मांग की है,दरअसल जीतू पटवारी पर अशोकनगर के मुगावली थाने में एक मामला दर्ज किया गया है,कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कहा कि सरकार हर मोर्चो पर फेल है आवाज उठाने पर करती है मामले दर्ज