बलिया: रघुनाथपुर में पटाखा विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल, एएसपी ने कार्रवाई की जानकारी दी
थाना बांसडीहरोड अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर में सोमवार की रात पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में प्रथम पक्ष से सूरज कुमार गुप्ता पुत्र सुरजीत कुमार गुप्ता तथा द्वितीय पक्ष से अनीस अंसारी पुत्र सफीक अंसारी, दोनों निवासी रघुनाथपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।