पीलीभीत: सिमरिया घुघचिहाई शिव मंदिर में मछली के टुकड़े फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल
घुघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया स्थित शिव मंदिर में अराजकतत्वों द्वारा मछली के टुकड़े फेंकने का मामला सामने आया है, जिससे लोगों में रोष है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।