धानापुर थाना के निदिलपुर में बीते मंगलवार शाम हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में कार की टक्कर से घायल उपेंद्र सिंह 55 वर्ष निवासी नेकनामपुर को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।