रामगंजमण्डी: गोयन्दा गांव में खेतों में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, 6 ट्रॉली भूसा और 4 ट्रॉली खाद जलकर राख
रामगंजमंडी क्षेत्र के गोयन्दा गांव में खेतों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में स्थित एक बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे निकली चिंगारियों ने खेतों की नोलाइयों ने आग पकड़ ली। हवा की रफ्तार तेज होने के कारण यह आग देखते ही देखते करीब 5 से 6 खेतों तक फैल गई।