सहसपुर लोहारा: चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ा गया ट्रक, जिसमें 212 क्विंटल अवैध धान भरा था, धान खरीदी केंद्र में खपाने की थी तैयारी
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी चेक पॉईट में वाहनों की लगातार चेंकिग की जा रही है। थाना चिल्फी अंतर्गत पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान वाहन क्रमांक युपी-90-टी-7437 को रोककर जांच की गई।