सहार: चौरी थाना पुलिस टीम ने कोर्ट से निर्गत वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र से वारंटी को किया गिरफ्तार
Sahar, Bhojpur | Oct 7, 2025 चौरी थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति डिलिया गांव निवासी रंजन कुमार चौधरी, पिता श्याम लाल चौधरी है।थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।