गोड्डा: पति के साथ हुए विवाद के बाद कैरीबाड़ी गाँव में महिला ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल पहुँचने से पहले हुई मौत
Godda, Godda | Aug 31, 2024 पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कैरीबाड़ी गाँव में पति के साथ हुए विवाद के बाद एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर घरवालों के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मृतिका का नाम कौशल्या देवी(35)था। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया लेकिन सूर्यास्त होने के कारण पोस्टमार्टम नही हो पाया।