रामगढ़: गड्ढों ने पलटा ई-रिक्शा, बाइक सवार और बच्चा दबे; बख्तल की चौकी-पंडित बास मार्ग का CCTV वीडियो हुआ वायरल
Ramgarh, Alwar | Jul 29, 2026 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बख्तल की चौकी से पंडित बास जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के कारण हर दिन हादसे का खतरा बना हुआ है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे इसी मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक इलेक्ट्रिक रिक्शा छत पर सामान लादकर पंडित बास की ओर जा रहा था।