छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, गुलगंज निवासी विमला सेन (50) अपने दामाद जगदीश सेन (25) और बेटी बविता सेन (20) के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर बाइक से वापस लौट रही थीं। आज 11 अप्रैल शाम करीब 7:00 बजे ग्राम बसारी के पास वे सड़क किनारे रुके।