जगाधरी: लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव का भी घोड़ों पिपली और आसपास के गांव के लोग करेंगे बहिष्कार DC से की मुलाकात
घोड़ो पिपली और आसपास के गांव के लोगों ने आज लघु सचिवालय में जिला उपयुक्त से मुलाकात करते हुए जानकारी दी कि वह लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। लोकसभा चुनाव में भी इन गांवों के लोगों ने वोट नहीं डाली थी। वो गांव को हरियाणा के साथ जोड़ने की मांग कर रहे हैं उन्हें अपने गांव में जाने के लिए उत्तर प्रदेश से होकर जाना पड़ता है