आगरा: व्यापारी की चांदी गबन करने के मामले में एक अभियुक्त को फिरोजाबाद रोड ट्रांसफार्मर के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Apr 20, 2024 नाई की मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चांदी गबन के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी चांदी व्यापारी की दुकान पर काम करता था और वहीं से चांदी का गबन किया था। पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर फिरोजाबाद रोड ट्रांसफार्मर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5 किलो कच्चा माल सफेद धातु बरामद किया गया है।