पेटरवार: पेटरवार में बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, बोकारो रेफर
पेटरवार थाना क्षेत्र के पेटरवार पंचायत निवासी महेश रजवार के नाती पवन रजवार खुटा बाबा से मंगलवार को पेटरवार की ओर बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पवन को गंभीर चोटें आईं।समय लगभग साढ़े 4 बजे बताया गया कि स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी पेटरवार पहुंचाया गया।