पनागर: डुमना मंहगंवा में लापता किशोर का पेड़ से लटकता मिला कंकाल, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों का जोरदार चकाजाम
डुमना के महंगवा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीते 8 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर नितिन बैगा का पूरी तरह से डी-कंपोज (सड़ा-गला) हो चुका शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही खमरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि, इस घटना ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया। मृतक के परिजनों