मोहिउद्दीननगर: मुंबई पुलिस ने मस्तल्लीपुर में ₹10 करोड़ से अधिक के बैंकिंग ट्रांजेक्शन मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के मस्तल्लीपुर से मुंबई पुलिस ने 10 करोड रुपए से अधिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन मामले में मो.शमसुद्दीन अहमद एवं मो. शाहिद अहमद राजा को गिरफ्तार किया है। जानकारी बुधवार की दोपहर भाग करीब 12:32 बजे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी कथित तौर से मुंबई स्थित साइबर रैकेट से जुड़े थे। दोनों को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई।