गौरिहार: खडेही में लाइनमैन बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
गौरिहार जनपद पंचायत अंतर्गत खडेही गांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को बुधवार की शाम 4 बजे आवेदन देकर वर्तमान लाइनमैन को हटाने और नए लाइनमैन की नियुक्ति की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन की तबीयत अक्सर खराब रहती है और उसका पुत्र काम संभालता है, जिससे बिजली संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता।