सूरजपुर: सुरजपुर में आइडिया टावर के पास तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, कई लोग घायल, मची अफरा-तफरी
शहर के आइडिया टावर के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए तथा वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए