नामकुम: नामकुम सहित आसपास के कई इलाके में हुई झमाझम बारिश
Namkum, Ranchi | Jun 24, 2026 नामकुम सहित आसपास के कई इलाके में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे से झमाझम बारिश हो रही है। घने बादलों की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश होते ही तापमान नीचे आ गया और लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। बता दें कि मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी थी।