डेहरी: डेहरी में सोन नदी में अवैध नाव संचालन पर प्रशासन सख्त, परिवहन विभाग ने शुरू की जांच
Dehri, Rohtas | Jun 6, 2026 सोन नदी में अवैध नाव संचालन पर प्रशासन सख्त, परिवहन विभाग ने शुरू की जांच डेहरी के एनिकट स्थित सोन नदी में अवैध रूप से संचालित नावों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) निलेश कुमार के निर्देश पर नावों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।