सिवनी: लापता नाबालिग छिंदवाड़ा से बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Jun 14, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने घर से लापता 16 वर्षीय नाबालिग को छिंदवाड़ा से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।