हिलसा: योगीपुर रोड के रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे खुले गड्ढे बने हादसों का कारण, जिम्मेदार बेखबर
Hilsa, Nalanda | Jul 1, 2026 हिलसा शहर के जोगीपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप सड़क किनारे दोनों ओर महीनों से बड़े-बड़े गड्ढे खुले पड़े हैं। इन गड्ढों को किस विभाग या एजेंसी द्वारा खोदा गया है, इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं है। लंबे समय से गड्ढे खुले रहने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढों के पास किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड नहीं है.