हुज़ूर: रीवा में कांग्रेस-बीजेपी के बीच खींचतान, मजदूर ने खाई लाठियां; जनप्रतिनिधि के फॉर्म हाउस में हुई थी मारपीट
राजनीति का गढ़ कहे जाने वाले रीवा में बीते दिवस एक जनप्रतिनिधि के फार्म हाउस में बेरहम मारपीट का शिकार हुआ गरीब मजदूर बीजेपी और कांग्रेस का खिलौना बन गया है। मजदूर ने जैसे ही अपने साथ हुई मारपीट का आरोप कांग्रेस के विधायक पर लगाया तो कुछ ऐसा खेल हुआ कि मजदूर बीजेपी नेताओं का लाडला बन गया। वहीं कांग्रेस ने राजनीति की ऐसी चाल चली कि मजदूर पूरी पिक्चर से ही गाय