सावर: रामपुरा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, देव प्रतिमाओं की पूजा की गई, 45 दंपतियों ने नव कुंडीय महायज्ञ में दी आहुतियां
Sawar, Ajmer | Jun 22, 2026 रामपुरा में सोमवार को सुबह 11 बजे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।इस दौरान देव प्रतिमाओं का फलाधिवास,पत्राधिवास और पुष्पाधिवास संस्कार वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराए गए।साथ ही,नव कुंडीय महायज्ञ का भी आगाज हुआ,जिसमें 45 यजमान दंपतियों ने आहुतियां दीं।महोत्सव के तहत, आचार्यो के सान्निध्य में देव प्रतिमाओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।