कानपुर: थाना ग्वालटोली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में लैम्बोर्गिनी के मालिक के खिलाफ लिखा गया मुकदमा, तलाश जारी
थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में कानपुर कमिश्नर ने मंगलवार 12.30बजे बतायाकि लैम्बोर्गिन के चालक का नाम सामने आया है,शिवम मिश्रा है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। CCTV फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना का शीघ्र निस्तारण करते हुए सही धाराओं में चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित की जाएगी।