नानपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी आबिद हुसैन का शुक्रवार को अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित शोक सभा में सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।