रीठी: रीठी तहसील क्षेत्र में तेंदूपत्ता फड़ पर सिर्फ बोर्ड, मजदूरों को न पानी, न बोनस
Rithi, Katni | May 24, 2026 कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों पर भारी अव्यवस्था सामने आई है। भीषण गर्मी में पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों को न पीने का साफ पानी मिल रहा है और न ही धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था है। संग्राहकों का आरोप है कि जंगल में जान जोखिम में डालकर काम करने के बावजूद उन्हें वर्षों से बोनस नहीं मिला।