मैहर: मैहर में अवैध लकड़ी टाल और आरा मशीनों पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल
मैहर शहर में अवैध रूप से संचालित लकड़ी की टालों एवं नियम विरुद्ध चल रही आरा मशीनों के खिलाफ शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों एवं समाजसेवियों का आरोप है कि संबंधित शिकायतें किए जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई, जिस वजह से यह मुद्दों मैहर शहर मे पुनः बना चर्चा का केंद्र।