चक्रधरपुर थाना परिसर में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।