नौगावां सादात: SIR फार्म के कार्य में 100% सफलता पर उपजिलाधिकारी ने किया सम्मानित
नौगांवा सादात विधानसभा मे चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। आज नौगांवा सादात तहसील मे जिन बीएलओ ने 100% कार्य पूर्ण कर दिखाया उनको उप जिलाधिकारी सुनीता सिंह व तहसीलदार लकी सिंह ने प्रशस्ति पत्र और सॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर हौसला अफजाई की। उप जिला अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया तहसील नौगांव सादात में 80% कार्य पूर्ण हो चुका है।