गोपालगंज: पुलिस पर हमला और फायरिंग करने का आरोपी 34 साल बाद गिरफ्तार, काकड़कुंड गांव से पुलिस ने की कार्रवाई
नगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव में छापेमारी कर पुलिस पर हमला व फायरिंग मामलें में फरार लाल वारंटी को 34 वर्षों बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटी काकड़कुंड गांव का निवासी है उसने पुलिस पर हमला तथा फायरिंग किया था। जिस मामलें वह ट्रॉयल व सजा के बाद भी फरार चल रहा था। इस मामलें में न्यायालय ने उसके खिलाफ लाल वारंट जारी कर रखा था।